Vivo T5 Pro 5G: अगर आप भी तगड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है क्योकि वीवो कंपनी ने Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। साथ ही फोन का लुक काफी शानदार दिया गया है।
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 9020mAh की जंबो बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे में।
Vivo T5 Pro Specifications
Display: Vivo T5 Pro 5G फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2800 × 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। इसे HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इसकी पिक्चर क्वालिटी बेहद शानदार है।
Processor: फास्ट परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 Pro 5G फोन में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 810 GPU मिलता है। इसकी रैम 12GB तक है। इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो टी5 प्रो फोन में 50MP का Sony IMX882 लेंस दिया गया है। इसका साइज 1/1.95 और अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ 2MP का डेप्थ लेंस भी मिलता है। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट करता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 9020mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।
Vivo T5 Pro स्मार्टफोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.4, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इस डिवाइस का वजन 213 ग्राम है। इसकी डायमेंशन 163.73×76.1×8.25mm है।
Vivo T5 Pro Price and Offer
वीवो टी5 प्रो मोबाइल के कीमत और ऑफर की बात करें तो इस फोन पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर आया है। यह डील कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट दोनों पर जारी की गई है। डील के तहत 8GB रैम वाला वीवो 5जी फोन छूट के साथ खरीदा जा सकता है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 35,999 रुपये है, लेकिन 2500 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला फोन 39,999 रुपये का है, लेकिन 2500 रुपये की छूट के बाद इसे 37,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
कंपनी की वेबसाइट से मोबाइल खरीदते वक्त Kotak, Axis और HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करने पर ही डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट पर Axis और HDFC के साथ SBI Bank कार्ड्स पर 2500 रुपये की छूट दी जा रही है।
Vivo T5 Pro 5G फोन को 9 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। 2500 रुपये का डिस्काउंट ईएमआई पेमेंट पर भी मिलेगा। वहीं अच्छी बात यह भी है कि कंपनी क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर ही 2500 रुपये की छूट दे रही है।
Also Read:- iQOO Z11 Lite 5G की भारत में सेल शुरू, जानें कीमत



















