Home News सस्ती EMI के साथ POCO M8 Power स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें...

सस्ती EMI के साथ POCO M8 Power स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत

0
6
POCO M8 Power

POCO M8 Power: पोको कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में M-सीरीज के तहत POCO M8 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने इस मोबाइल की सेल आज से शुरू कर दी है। इस फोन को बेहतर डिस्काउंट और किफायती EMI पर खरीदने का मौका मिलेगा।

POCO M8 Power स्मार्टफोन में 6.99 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले, क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 613 GPU मिलता है। साथ ही स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी दी है। इसे 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग मिली है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फ़ोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

POCO M8 Power Specifications

Display: POCO M8 Power फोन में 6.9-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी है डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन बी दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो POCO M8 Power फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की बात करें तो POCO M8 Power 5G फोन को बाजार में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इससे 1080p में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 8MP का कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसके बॉटम में स्पीकर है।

Battery: पोको का यह स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ आता है। इसे 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग मिली है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है।

POCO M8 Power Price

भारत में POCO M8 Power की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से की जा रही है। यह मोबाइल 6+128GB और 8+128GB स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध है। इन दोनों की कीमत 24,999 रुपये व 27,999 रुपये रखी गई है।

अब ऑफर की बात करें, तो इस 5जी स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1095 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस पर 9 महीने के लिए 2433 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर 20,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

Also Read:- धमाकेदार ऑफर! Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन को सस्ते दामों में खरीदने का मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here