अगर आप नया लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो भारत में ASUS Vivobook 14 और Vivobook 15 लैपटॉप लॉन्च कर दिए गए हैं। कंपनी ने इन लैपटॉप को Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही लैपटॉप्स में 17 TOPS तक NPU दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इनमें 720p HD कैमरा मिलता है, जिसके साथ प्राइवेसी शटर मौजूद है। इसमें 42WHrs बैटरी दी गई है। इन लैपटॉप के साथ यूजर्स को ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है ASUS Vivobook 14 और Vivobook 15 लैपटॉप के फीचर्स व कीमत के बारें में।
ASUS Vivobook 14 and Vivobook 15 Price
Vivobook 15 (X1504MA) को 75,990 रुपये में लॉन्च किया है। इसे आप ASUS Exclusive Stores, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, ASUS eShop, Amazon, Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।
Vivobook 14 (X1404MA) की कीमत 1,07,990 रुपये है, जिसे आप 26 जुलाई से ASUS Exclusive Stores व ASUS eShop से खरीद सकेंगे। ऑफर की बात करें, तो इन लैपटॉप को खरीदने वाले ग्राहकों को Microsoft Office Home 2024 और 1 साल तक 100GB OneDrive Cloud स्टोरेज फ्री मिलेगी। इनमें आपको Cool Silver, Terra Cotta और Quiet Blue कलर ऑप्शन मिलते हैं।
कंपनी ऑफलाइन चैनल्स के जरिए Vivobook 15 के लिए 5,066 रुपये प्रति माह और Vivobook 14 के लिए 7,199 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स दे रही है। इसके अलावा, बायर्स इसके ‘Asus Easy Pay’ प्रोग्राम के तहत 24 महीने तक के फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग ऑप्शन्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
ASUS Vivobook 14 and Vivobook 15 Specifications
Asus Vivobook 14 और Vivobook 15 लैपटॉप में 15 इंच तक का Full-HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जो 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 250 निट्स की ब्राइटनेस, TÜV Rheinland आई-केयर सर्टिफिकेशन और 84 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। बेहतर साउंड के लिए इनमें कंपनी के SonicMaster सर्टिफाइड स्पीकर्स दिए गए हैं।
इन दिनों लैपटॉप्स में Intel Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसमें ऑन-डिवाइस AI काम के लिए 17 TOPS तक की पावर देने वाला डेडिकेटेड NPU मिलता है। ये Windows 11 Home पर काम करता हैं और इन्हें 16GB तक की DDR5 रैम व 512GB तक की PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए आसुस ने इनमें इंटेल इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है।
वीडियो कॉल्स के लिए, Vivobook लाइनअप में प्राइवेसी शटर के साथ 720p HD वेबकैम शामिल है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Vivobook 14 और Vivobook 15 के ErgoSense टचपैड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1 टाइप-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट, HDMI 1.4, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक DC-इन कनेक्टर शामिल है।
ASUS ने Vivobook 14 और Vivobook 15 दोनों में 42Wh की थ्री-सेल लिथियम-आयन बैटरी दी है, जो 45W AC एडाप्टर को सपोर्ट करती है। साइज के मामले में, Vivobook 14 का डायमेंशन 32.49 x 21.39 x 1.79 सेमी और वजन 1.4 किलोग्राम है, जबकि Vivobook 15 का डायमेंशन 35.97 x 23.25 x 1.79 CM और वजन 1.7 किलोग्राम है।
Also Read:- Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च





















