Home Upcoming Mobile Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

0
6
Tecno Camon 50 Ultra

Tecno Camon 50 Ultra: टेक्नो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में Tecno Camon 50 Ultra प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड ने लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। इसका लुक काफी शानदार दिया गया है। साथ इस फोन में आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल जायेंगे। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Tecno Camon 50 Ultra फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra Launch Date

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन को भारत में 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन का Amazon माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया। इससे साफ है कि इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। फोन को Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे तीन स्टाइलिश कलर में पेश किया जाएगा।

Tecno Camon 50 Ultra Specifications

Display: Tecno Camon 50 Ultra फोन में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलेगा।

Processor: Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलने वाले प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको 4 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU हैं। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 12 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है।

Camera: Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन को भारत में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ पेश किया जा सकता है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 3x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 30 fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Battery: पावर बैकअप के​ लिए Camon 50 Ultra फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई थी और इंडियन यूजर्स को भी यही मिल सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें वर्टिकल तौर पर लगा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। Tecno ने इस स्मार्टफोन में AI से जुड़े कुछ फीचर्स होने की भी जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन होगा।

Also Read:- भारत में इस दिन लॉन्च होगा Vivo T5 Lite स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here